बारे में
विविधा - Comments Off - Posted on January, 9 at 8:19 am

हिमांशु शेखर
रांची में जन्मे और बिहार के औरंगाबाद के एक गांव में पले-बढ़े। दसवीं तक की पढ़ाई कई स्कूलों में घूमते-फिरते हुई। इसके बाद गंगा किनारे बसी नगरी पटना से बारहवीं तक की पढ़ाई करके यमुना तीरे पत्रकार बनने का ख्वाब संजोए पहुंच गए। दिल्ली विश्वविद्यालय में पत्रकारिता में दाखिला। पहले साल की पढ़ाई के बाद जनसत्ता में इंटर्नशिप करने गए और वहां से लिखने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह कई अखबारों और पत्रिकाओं तक पहुंच गया। भारतीय जनसंचार संस्थान यानी आईआईएमसी से पत्रकारी का पाठ पढऩे के बाद आजकल आर्थिक पत्रकारिता में हाथ आजमा रहे हैं।
Posted in विविधा | Comments Off