रक्षा खर्चों का सच

आर्थिक, राजनीति, समाज - No Comments » - Posted on April, 25 at 6:21 pm

यूपीए सरकार की ओर से अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्रालय का काम संभाल रहे प्रणब मुखर्जी ने यह घोषणा किया कि सरकार ने रक्षा बजट में पैंतीस फीसद की बढ़ोतरी की है। मुखर्जी ने अपने बजट भाषण में कहा कि इस साल रक्षा के मद में 1,41,703 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पिछले साल यह रकम एक लाख छप्पन हजार करोड़ थी। फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बजट बढ़ाने का फैसला देश की मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया है।

Read More..>>

Posted in आर्थिक, राजनीति, समाज | No Comments »

धन और बल से मुक्त हो चुनाव

राजनीति - No Comments » - Posted on April, 22 at 10:33 am

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े लोकतांत्रिक आयोजन यानी आम चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। इसके साथ ही एक बार फिर कई ओर से चुनाव सुधार की बात चलने लगी है। लोकतंत्र की सफलता में यह बात अहम भूमिका निभाती है कि वहां चुनाव किस तरह से संपन्न होते हैं। चुनावी व्यवस्था की क्षमता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक भी हो जाता है। क्योंकि आजादी के बाद जो व्यवस्था कायम हुई उसमें इस निर्वाचन व्यवस्था का भी अहम योगदान रहा।

Read More..>>

Posted in राजनीति | No Comments »

पत्रकारिता के नौ सूत्र

मीडिया - 1 Comment » - Posted on April, 19 at 11:34 am

हर देश की पत्रकारिता की अपनी अलग जरूरत होती है। उसी के मुताबिक वहां की पत्रकारिता का तेवर तय होता है और अपनी एक अलग परंपरा बनती है। इस दृष्टि से अगर देखा जाए तो भारत की पत्रकारिता और पश्चिमी देशों की पत्रकारिता में बुनियादी स्तर पर कई फर्क दिखते हैं। भारत को आजाद कराने में यहां की पत्रकारिता की अहम भूमिका रही है। जबकि ऐसा उदाहरण किसी पश्चिमी देश की पत्रकारिता में देखने को नहीं मिलता है।

Read More..>>

Posted in मीडिया | 1 Comment »